Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई चौराहे पर सोमवार दोपहर 22 वर्षीय युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुमित कुमार सिंह पुत्र नीरज सिंह के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार सुमित सोमवार सुबह अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने बाजार गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सर्विसिंग के बाद घर लौटते समय मई चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बक्शा थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!