Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में एनकाउंटर: 80 लाख की सुपारी में कारोबारी की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी शूटर घायल

वाराणसी में एनकाउंटर: 80 लाख की सुपारी में कारोबारी की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी शूटर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम की शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी 8 जून को अवलेशपुर में हुए चर्चित किराना व्यवसायी जितेंद्र कुमार हत्याकांड में शामिल हैं पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल शूटर अवलेशपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर रोहनिया पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किराना व्यवसायी की हत्या कथित तौर पर 80 लाख रुपये की सुपारी के लिए कराई गई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!