Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

रुपये लेने का वीडियो वायरल, बक्सा थाने का हेड कांस्टेबल निलंबित

सीओ सदर के जांच आदेश के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर फरियादी से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बक्सा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल समलेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक व्यक्ति से अलग बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद व्यक्ति द्वारा जेब से रुपये निकालकर पुलिसकर्मी को दिए जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर रुपये अपनी जेब में रखता दिखाई देता है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस वजह से दी गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। इस संबंध में सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेबल समलेश यादव को निलंबित कर दिया पुलिस विभाग के अनुसार हेड कांस्टेबल के खिलाफ कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर बक्सा थानाध्यक्ष की ओर से रुपये लेने की घटना को अलग तरीके से बताया गया था। उनके बयान के बाद भी मामला चर्चा में रहा निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!