Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर सख्त निर्देश

जौनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर सख्त निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जौनपुर के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव ने की।

बैठक में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि “स्कूल चलो अभियान” के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

श्री राव ने कहा कि निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुदृढ़ हो सके।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—

छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाई जाए

स्मार्ट क्लास व ICT लैब का प्रभावी उपयोग हो

मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाए

DBT योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए

डीबीटी और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ सीधे छात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत करने के लिए कस्तूरबा विद्यालयों की निगरानी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन किया जाएगा और जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में जनपद के समस्त जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, पटल सहायक एवं प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!