
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भकुरा तिराहे से अभियुक्त चन्दन राजभर उर्फ प्रिंस पुत्र दीपचन्द राजभर निवासी विक्रमपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मु0अ0सं0 328/2026 धारा 137(2), 87, 61(2), 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश सिंह व हेड कांस्टेबल विजय शंकर मौर्या शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।




