Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

असलहे के साथ नेवढ़िया पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, रिवाल्वर व तमंचा बरामद

असलहे के साथ नेवढ़िया पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, रिवाल्वर व तमंचा बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बनपुरवा पोखरा के पास कार्रवाई की गई पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय पटेल निवासी शेखूपुर थाना नेवढ़िया और पीयूष मिश्रा निवासी सहजनी थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने अजय के पास से एक देशी रिवाल्वर .32 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा पीयूष के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना नेवढ़िया में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1)(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, हेड कांस्टेबल अभय सिंह, कांस्टेबल चंचल यादव व रिजर्व कांस्टेबल आलोक सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!