
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। थानागद्दी ग्रामसभा के देवनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय की चारदीवारी फांदकर रसोईघर में पहुंचे और वहां रखा सामान लेकर फरार हो गए सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर पहुंचे स्टाफ ने रसोईघर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, कई बर्तन और खाद्यान्न समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पांडे ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया सूचना पर पहुंची थानागद्दी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।



