Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

परीक्षा देने जा रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरौल गांव के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय युवती ने तोड़ा दम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देने के लिए जा रहे थे। पिपरौल गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ पुलिस के अनुसार गंगौली गांव निवासी गौरव वर्मा (20) पुत्र सियाराम वर्मा अपनी बाइक से सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी नेहा वर्मा (24) पुत्री संतराम वर्मा को लेकर जौनपुर आ रहा था। नेहा, गौरव की बहन की ननद थी और टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए निकली थी। दोनों जैसे ही पिपरौल गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नेहा को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई घटना की सूचना पर सरपतहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर फैल गई थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण हादसा हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!