Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जफराबाद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर पहुंचा और कथित रूप से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मोबाइल फोन से अपनी मां को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी एवं चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया बुधवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए भेज दिया है थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!