
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के अइलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित रामभजन पुत्र झम्मन राम, निवासी ग्राम अइलिया, थाना चंदवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी को समझा रहे थे। इसी दौरान गांव के लालबहादुर, विनोद, राजकुमार (पुत्रगण मिठाई लाल) तथा सागर (पुत्र विनोद) उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए चंदवक पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



