
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में नगर के हनुमान घाट स्थित कैम्प कार्यालय पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। संगठन अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता एवं चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गोष्ठी में युवाओं की भूमिका और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर चर्चा हुई। सक्रिय कार्यकर्ता शिवम् जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी तक सीमित न रहकर जीवन का संस्कार बननी चाहिए कार्यक्रम के अंत में भारत माता की महाआरती और राष्ट्र जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता, जगमेन्दर निषाद, दीपक सेठ, आशीष सेठ, मनीष निषाद, सियाराम गुप्ता, प्रीतम सेठ, चन्दन वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




