Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुई आईसीटी स्मार्ट क्लास

अब तकनीक के जरिए पढ़ेंगे नौनिहाल, डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे बच्चे

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामऊ खास में आईसीटी (स्मार्ट) क्लास का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने फीता काटकर किया। स्मार्ट क्लास शुरू होने से विद्यालय के बच्चों को अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा शुभारंभ समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत के.के. मिश्रा, एआरपी संतोष मिश्रा, शिक्षण संकुल प्रभारी अनंत प्रसाद यादव सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि आईसीटी आधारित स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे। डिजिटल शिक्षा से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे तकनीकी युग के अनुरूप बेहतर ज्ञान हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी स्मार्ट क्लास शुरू होने पर अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति राय ने बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस दौरान शिक्षिका विभा पाण्डेय, सिंधुजा श्रीवास्तव, नीलम चौहान, अर्चना यादव तथा शिक्षक रामकृष्ण यादव सहित विद्यालय परिवार ने बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!