
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना चंदवक की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया। टीम ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और किसी भी परेशानी में तत्काल मदद लेने की अपील की।




