
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस ने मु.अ.सं. 245/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र साहब अली, निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज (हाल पता ग्राम तिघरा, थाना खुटहन) को कौड़िया बाजार से गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की भी बढ़ोतरी की गई।
बरामद मोबाइल:
रेडमी 12 (सफेद)
टेक्नो स्पार्क 30C 5G (सफेद)
रेडमी 8 (काला)
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।




