Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

फर्जी MLM कंपनी का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार आरोपी ₹25 हजार प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर युवाओं को बुलाते थे और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ₹30 से ₹35 हजार रुपये वसूलते थे। इसके बाद सामान्य सामान की किट देकर युवाओं को नए लोगों को जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था।

कार्रवाई के दौरान करीब 30 प्रशिक्षु युवक-युवतियों को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल, थार गाड़ी, बुलेट, पल्सर बाइक, ₹600 नकद और कंपनी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी संचालक राहुल राजभर के खाते में करीब 34 करोड़ रुपये के लेन-देन मिले हैं राहुल राजभर (वाराणसी) सहित संतोष पटेल, हवलदार पाल, प्रदीप पाल, चन्दन दोहरे, तिरोस राजभर और अरविंद राजभर को गिरफ्तार किया गया है प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह समेत लाइन बाजार थाने की टीम ने कार्रवाई की। लाइन बाजार में BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!