
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार स्थित ज्ञानी ढाबा के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आम से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदी ट्रक से जा टकराई। हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया मिली जानकारी के अनुसार, आम से लदी ट्रक वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा, लेकिन सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदी ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रक के खलासी सचिन कुमार पासवान (18 वर्ष) पुत्र राजा पासवान, निवासी धर्मागतपुर, थाना सूरजपुर, जिला रोहतास (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही बदलापुर थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




