Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली चली; एक युवक गंभीर घायल

वाराणसी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली चली; एक युवक गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान इलाके में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे युवक के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में पूजा-पाठ चल रहा था। इसी बीच अभिजीत उपाध्याय को सूचना मिली कि न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया अजीत उपाध्याय का आरोप है कि हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण हवाई फायरिंग हुई, जिसमें गोली उनके साथ आए एक युवक के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। वहीं अभिजीत उपाध्याय के सिर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच उक्त जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और उसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!