Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, बाजार से घर लौट रहे अधेड़ की मौत

शीतलगंज-देल्हूपुर मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर मारकर चालक वाहन समेत फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया देल्हूपुर गांव निवासी गंगेश्वर मिश्र (48) सोमवार को किसी काम से साइकिल से शीतलगंज बाजार गए थे। शाम को बाजार से वापस घर लौटते समय जैसे ही वह शीतलगंज-देल्हूपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि गंगेश्वर मिश्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है मृतक गंगेश्वर मिश्र दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता हैं, जबकि उनका छोटा भाई संतोष अहमदाबाद में रहता है। अचानक हुई मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!