वाराणसी में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा संदिग्ध हिरासत में, जांच शुरू
न्यूज़ खबर इंडिया
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ रहे एक व्यक्ति को सूचना के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति खुद को दरोगा बताकर क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके बाद चोलापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
पहचान और दस्तावेजों की हो रही जांच
चोलापुर थाना प्रभारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसके पहचान पत्र, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज तथा अन्य अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि वह वास्तव में पुलिस विभाग का कर्मचारी है या फर्जी तरीके से वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह कर रहा था।
जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




