Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जफराबाद में युवा चेहरे की दस्तक, धीरज सिंह की दावेदारी चर्चा में

जफराबाद में युवा चेहरे की दस्तक, धीरज सिंह की दावेदारी चर्चा में

। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की सियासत में युवा समाजसेवी धीरज सिंह का नाम इन दिनों चर्चा में है। भीतरि गोपालपुर से निकलकर सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क के जरिए पहचान बनाने वाले धीरज सिंह को उनके समर्थक जमीनी जुड़ाव और सक्रियता के लिए प्रमुखता से देख रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि जनता के सुख-दुख में लगातार मौजूदगी और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की सोच उनकी मजबूत पहचान बन रही है। हालांकि विधानसभा चुनाव में दावेदारी का अंतिम फैसला पार्टी संगठन, जनसमर्थन और राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

यदि उन्हें पार्टी स्तर पर अवसर मिलता है तो सर्वसमाज के बीच पकड़ मजबूत करना और क्षेत्र के विकास का स्पष्ट विजन सामने रखना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल जफराबाद की राजनीति में धीरज सिंह के नाम की चर्चा ने संभावित युवा नेतृत्व को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!