
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। सावन माह में मीट-मुर्गा की बिक्री को लेकर जारी प्रशासनिक निर्देशों के बीच वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित मस्त मुर्गा सेंटर पर कथित तौर पर खुलेआम मुर्गा काटकर बेचने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया गया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष शेरा सोनकर ने दुकान पर मुर्गा काटकर बेचे जाने का वीडियो बनाकर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके पर शिकायत सही पाए जाने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, दुकान संचालक जैद अंसारी मौके से फरार बताया जा रहा है।
व्यापार मंडल की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




