Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सायमा खान की स्मृति में 40 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित

लायन्स क्लब जौनपुर मेन की पहल, नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की अपील

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने सायमा खान की स्मृति में 40 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम भंडारी रेलवे स्टेशन के निकट शकील अहमद के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया वितरित पोषण पोटली में प्रोटीन पाउडर, चना, गुड़, सत्तू, मूंगफली दाना, मूंग दाल, सोयाबीन बड़ी और लाई सहित स्वच्छता के लिए नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन शामिल था।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीएस उपाध्याय ने टीबी मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक भोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान दवा बीच में बंद नहीं करनी चाहिए। हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल एवं सोयाबीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के साथ चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित जांच कराते रहना जरूरी है संयोजक शकील अहमद ने कहा कि मंडल के निर्देशित हंगर कार्यक्रम के तहत जौनपुर को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, चीफ सेक्रेटरी सै. मो. मुस्तफा, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, गोपीचंद साहू, लियो सचिव पवन वर्मा, नरेश सेठ सहित क्लब पदाधिकारी एवं टीबी मरीज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!