Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

चंदौली में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रहार, कई अस्पतालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

चंदौली में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रहार, कई अस्पतालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली।  में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। संयुक्त टीम की कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही कई संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि कई संस्थान बंद मिले। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना मानकों के चल रहे अस्पतालों पर सख्त संदेश गया है छापेमारी के दौरान शैलेपुर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो सेंटर का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था में भारी खामियां पाए जाने के बाद विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई की।

इसी अभियान में बाबा किनाराम हॉस्पिटल भी बंद मिला। वहीं लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल और ओम साईं हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन संस्थानों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कहा कि बिना पंजीकरण, बिना मानकों और नियमों का उल्लंघन कर संचालित अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!