
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, अमित चौहान पुत्र फूलचंद चौहान, निवासी ग्राम हौज पाही, थाना जफराबाद, के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने लगा और शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में जलालपुर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 342/26, धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में की गई।




