
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। मछलीशहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात चुंगी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दशरथ प्रजापति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दो अन्य आरोपियों मो. मोबिन और राकेश यादव उर्फ व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर दबिश देकर बरामदगी की गई। मामले में मुकदमा संख्या 339/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) और 317(5) में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए जेल भेज दिया गया।




