Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार 

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेवढ़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना नेवढ़िया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-66/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त—अजय पटेल, लालचन्द पटेल और मोहित पटेल—को मुखबिर की सूचना पर सिहोरीवीर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम चित्तापुर धनेथू, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!