Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

176 छात्राओं को मिली साइकिल, कृपाशंकर सिंह बोले- पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेगा देश

176 छात्राओं को मिली साइकिल, कृपाशंकर सिंह बोले- पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेगा देश

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की। महराजगंज ब्लॉक के केवटली गांव स्थित महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 176 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश से प्रेरित होकर जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए 76 में 100 जोड़कर 176 छात्राओं को साइकिल देने का निर्णय लिया गया, ताकि दूरी बेटियों की पढ़ाई में बाधा न बने उन्होंने कहा कि साइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए शिक्षा के सफर को आसान बनाने का माध्यम है। इससे उनके समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की साझा जिम्मेदारी है। साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख सकेंगी बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहल सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनती है। आवागमन की सुविधा मिलने से छात्राओं की नियमितता बढ़ने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं और शिक्षकों ने साइकिल वितरण के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!