
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार को हरिहरपुर–चंदवक मार्ग पर अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसकी चपेट में आने से बिजली का पोल भी सड़क पर गिर पड़ा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह मार्ग हरिहरपुर सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, ऐसे में आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने सड़क से पेड़ और गिरे हुए बिजली पोल को जल्द हटाकर आवागमन तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। फिलहाल मार्ग बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




