Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अरुणा गुप्ता बनीं ‘तीज क्वीन’, श्वेता साहू ने जीता ‘बेस्ट डांसर’ का खिताब

अरुणा गुप्ता बनीं ‘तीज क्वीन’, श्वेता साहू ने जीता ‘बेस्ट डांसर’ का खिताब

न्यूज़खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से होटल रघुवंशी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। उमंग और उत्साह से भरे समारोह में लायंस परिवार की महिला सदस्यों एवं लायंस भाभियों ने नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कौन बनेंगी तीज क्वीन’ और ‘कौन बनेंगी बेस्ट डांसर’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में अरुणा गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ तथा श्वेता साहू को ‘बेस्ट डांसर’ चुना गया। निर्णायक मंडल की सदस्य एडवोकेट उर्वशी सिंह एवं रीता जायसवाल ने विजेताओं को ताज और सैश पहनाकर सम्मानित किया लायंस क्लब जौनपुर गोमती की प्रथम महिला डॉ. तसनीम फात्मा ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर देना था। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से आयोजन यादगार बन गया कार्यक्रम की संयोजिकाएं शशिलता अग्रहरी एवं अरुणा पाण्डेय रहीं। सह सचिव लायन नूपुर सिंह एवं बबीता साहू ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव लायन नवीन मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!