
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में रविवार भोर यूपी एटीएस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया बताया गया कि बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एटीएस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से बृजेश की मौत हो गई मुठभेड़ के दौरान डीएसपी और एक सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




