Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों की गिरफ्तारी 19 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर मोड़ के पास से की गई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. ज्वाला सिंह, धीरज सिंह पुत्र रामजीत सिंह उर्फ मगन सिंह और अमर उर्फ छोटू हरिजन पुत्र रामकुमार, सभी निवासी अर्गूपुरकला, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि तीनों मु0अ0सं0 327/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र सिंह का पूर्व में पांच मुकदमों, जबकि धीरज सिंह और अमर उर्फ छोटू हरिजन का दो-दो मुकदमों में आपराधिक इतिहास दर्ज है कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहगंज पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में कांस्टेबल सुनील कुमार यादव सहित रिजर्व पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!