Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

सीएमओ के औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां,अनुपस्थित चिकित्सक पर कार्रवाई के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां,अनुपस्थित चिकित्सक पर कार्रवाई के निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। डोभी विकासखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। इस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न ओपीडी कक्षों, ब्लड जांच कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान कुछ चिकित्सकों के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महिला प्रतीक्षालय में मौजूद मरीजों ने सीएमओ को बताया कि वहां पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए वहीं, क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने बिना पंजीकरण संचालित होने वाले कथित पैथोलॉजी सेंटरों और अस्पतालों को लेकर भी सवाल उठाए। इस पर सीएमओ ने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई अस्पताल या पैथोलॉजी सेंटर निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सीज भी किया जा सकता है।

सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ड्यूटी और व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!