Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नहर में मंगलवार सुबह करीब 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई बताया गया कि ग्राम प्रधान जवाहिर सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने नहर में शव पड़ा देखा और आसपास के लोगों के साथ डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अहरौला पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस के अनुसार मृतक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और संतरी रंग का लोवर पहन रखा था। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने के प्रयास में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!