
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर/जफराबाद। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह के निर्देश पर हुई बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों ने कक्षाध्यापकों से बच्चों की शैक्षिक प्रगति और प्रदर्शन की जानकारी ली बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, पढ़ाई पर ध्यान देने तथा उनकी साफ-सफाई, वर्दी और दैनिक दिनचर्या पर निगरानी रखने की अपील की।
ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश सोनकर ने ग्राम स्तर की समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न ग्राम विकास योजनाओं की जानकारी दी प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ला ने अभिभावकों से प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को होने वाली पीटीएम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय से निरंतर संपर्क बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बैठक में अभिभावकों ने जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। साथ ही ग्राम स्तर पर शिविर लगाने और विद्यालय को उच्चीकृत करने की मांग पर भी चर्चा हुई इस अवसर पर भारती सिंह, रेनू सिंह, अनिल मौर्य, रविंदर यादव, कैलाश, राममिलन, श्वेता पाल, रितु गौड़, आकांक्षा मौर्य, खुशबू चौरसिया, शालू निषाद, नीलम, मीना देवी, मिठाई लाल, सरिता, मालती वर्मा, श्यामलाल, सतीश चंद, सुषमा गौड़ सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।




