जौनपुरयूपी

आस्था आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व

आस्था आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। गोरखपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में जौनपुर की आस्था आनंद सिंह ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। खास बात यह है कि आस्था ने पहली बार सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी आस्था की सफलता से जिले में खुशी की लहर है। उनके पिता आनंद सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां मेनका सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। आस्था की उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!