चंदवकजौनपुरयूपी

भारी वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भारी वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसा में मिट्टी खनन के दौरान भारी डंपरों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गायत्री प्रोजेक्ट के तहत हो रहे मिट्टी खनन में आधा दर्जन से अधिक डंपरों के लगातार चलने से पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत की सड़कें टूट रही हैं सड़क को बचाने की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सिंगल रोड पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि यदि भारी वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो आवागमन में परेशानी बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!