
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में नवरात्रि के सातवें दिन दुर्गा प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली, जिसके बाद प्रशासन ने देर रात ही खंडित प्रतिमा का पास की नहर में विसर्जन करा दिया जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजीत कुमार ने अपने घर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। आरोप है कि देर रात गांव का रवि कुमार कथित रूप से नशे की हालत में पंडाल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि परिजनों के समझाने के बावजूद उसने दुर्गा प्रतिमा को खंडित कर दिया घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम और सरायख्वाजा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया खंडित प्रतिमा का रात में ही विसर्जन कराए जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। संजीत कुमार के मुताबिक, पुलिस रवि के परिजनों को थाने ले गई और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।




