जौनपुरयूपी

मड़ियाहूं में फायरिंग का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

मड़ियाहूं में फायरिंग का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी आलोक यादव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप है पुलिस के अनुसार, रानीपुर गांव निवासी मानसिंह यादव ने 16 अक्टूबर 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जौगीपुर निवासी आलोक यादव पुत्र स्वर्गीय रामबहाल यादव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 403/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीब 26 वर्षीय आलोक यादव को गिरफ्तार किया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी मड़ियाहूं थाने में मुकदमा अपराध संख्या 343/19 के तहत आईपीसी की धारा 392, 411, 504 और 506 में मामला दर्ज था गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद रिजवान, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, जागेश्वर सिंह और राजकुमार गौड़ शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!