
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को थाना सिकरारा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना व परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए एसएसपी ने सक्रिय व दुस्साहसी अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने, हिस्ट्रीशीट खोलने तथा पात्र अपराधियों पर गुण्डा एक्ट, जिला बदर और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा और सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
ऑपरेशन वज्रपात के तहत मनबढ़ व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई, सोशल मीडिया निगरानी और आपत्तिजनक अकाउंटों को टेकडाउन कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। साथ ही अपराधियों के परिजनों की काउंसलिंग कराने के निर्देश भी दिए गए निरीक्षण के दौरान एएसपी (नगर/अपराध) गोल्डी गुप्ता मौजूद रहे।




