
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में शनिवार तड़के गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत काफी खराब थी। महिला के शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज मिला, जबकि अन्य कपड़े सड़ चुके थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखे जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है फिलहाल महिला की पहचान और नदी में शव मिलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




