
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी रवि, पुत्र अरविन्द कुमार पर कानपुर निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि युवक छह वर्षों से उसके संपर्क में था। उसने दवा देने के बाद पेट में गांठ होने का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, युवक उसे दो बार घर ले गया था। पीड़िता ने 26 अक्टूबर 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




