जौनपुरयूपी

जौनपुर पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

जौनपुर पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। पुलिस लाइन जौनपुर में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण और जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह शामिल हुए सम्मेलन में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी, क्षेत्राधिकारी केराकत गिरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!