
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र में मारपीट, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोदरी गांव निवासी सुनीत कुमार पुत्र वंशराज राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 19 अक्टूबर 2026 को वह मारिकपुर से अपने घर जा रहे थे। बाजार के बाहर अंकित राजभर, आशीष राजभर, विनीत राजभर और साहिल राजभर ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपित जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद गांव के विनय, जितेंद्र और प्रदीप उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इलाज कराने के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित राजभर, आशीष राजभर, विनीत राजभर और साहिल राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




