
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। जनपद के केराकत क्षेत्र स्थित ग्राम शिवरामपुर कला के लिए यह गौरव का क्षण है। गांव निवासी राम नवल सिंह के पौत्र आरजू जय सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 97.65 पर्सेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है आरजू जय सिंह का चयन महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित B.K.L. Walawalkar Rural Medical College में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है आरजू की उपलब्धि ने ग्राम शिवरामपुर कला का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इस अवसर पर आरजू जय सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उम्मीद जताई गई कि वह चिकित्सा शिक्षा पूरी कर समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।




