
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/ जौनपुर। थाना क्षेत्र के रतनूपुरन से शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के स्टे रॉड में करंट उतर आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनराज यादव पुत्र स्वर्गीय रामराज प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह लगभग 6 बजे अपनी भैंसों को चराने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर स्थित बीएसएनएल टावर के लिए लगाए गए 11 हजार वोल्ट बिजली पोल के स्टे रॉड में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान उनकी एक भैंस करंट की चपेट में आ गई।
किसान ने भैंस को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी पीड़ित किसान का कहना है कि मृत भैंस की कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी, जिससे उसे भारी आर्थिक क्षति हुई है घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।




