चंदवकजौनपुरयूपी

मिशन शक्ति फेज-5: चंदवक पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, वितरित किए सुरक्षा संबंधी पंपलेट

मिशन शक्ति फेज-5: चंदवक पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, वितरित किए सुरक्षा संबंधी पंपलेट

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंदवक थाना की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी सुविधाओं, सहायता प्राप्त करने के माध्यमों तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के महत्व की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

महिला सुरक्षा और सम्मान पर जोर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे सहायता लेने से पीछे न हटें। एंटी रोमियो टीम के इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर चलाया जा रहा यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!