
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर मुढ़ैला तिराहे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो ट्रेलरों की भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली प्रत्यक्ष घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई, जिससे यातायात बाधित रहा। सड़क पर ट्रेलरों की भिड़ंत की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई, जिसके बाद वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारु हो सका इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही, किसी प्रकार के नुकसान की भी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की तत्परता से मौके पर स्थिति नियंत्रित कर यातायात सामान्य करा दिया गया।




