Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सरकार पर आर्थिक शोषण का आरोप

स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सरकार पर आर्थिक शोषण का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर चीटर है” और “स्मार्ट मीटर बंद करो” जैसे नारे लगाए। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा दहन कर अपना विरोध जताया।

इस मौके पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उनका आरोप है कि गलत बिलिंग, अधिक बिजली दरों और प्रीपेड व्यवस्था से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिससे जनता में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम में विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, तीर्थ राज यादव, लालेविंद, विनोद कुमार यादव, शिवांशु जायसवाल, हितेश कुमार, साजिद, शशि कुमार, इंद्रसेन यादव, नागेंद्र गौतम, संतलाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव, विनोद प्रजापति, सोम वर्मा, आरके चौधरी, सुनीता देवी, अनुराग सोनकर, धर्मवीर सोनकर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!