
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने की और संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन, भक्ति, सामाजिक समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार आज भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




