जौनपुरयूपी

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने और पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!